
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों ने आदित्यपुर स्थित हरि निकेतन में स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा को समारोहपूर्वक सम्मानित किया. इस अवसर पर पूरन सिंह, वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रमुख उपस्थित थे.समारोह में उनके बड़े बेटे डॉ अखौरी एएम सिन्हा सामारोह में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में अखौरी बालेश्वर सिन्हा ने बताया कि उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद, विनोबा भावे, महामाया प्रसाद सिन्हा और चौधरी चरण सिंह जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में बक्सर से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और इस दौरान वे 6 से 20 दिनों की जेल की सजा काट चुके थे. उन्हें 2008 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही ट्रेड यूनियनों के व्यापक काम के लिए भी उन्हें अखिल भारतीय श्रमिक एकता संघ द्वारा सम्मानित किया गया था. इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नवीता प्रसाद, जिला सचिव डॉ रीता झा, आईपीपी डॉ मंजू रानी सिंह और सचिव अमृता राव मौजूद थे.





