
जमशेदपुर : नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड की तरफ से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में संस्था के पदाधिकारी व कांग्रेस की महिला अध्यक्ष उषा यादव समेत सभी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की. इसमें अनेक लोगों ने नेत्र जांच करायी. जिनमें से 22 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया. 5 तारीख को तमोलिया में उनका ऑपरेशन कराया जायेगा. ऑपरेशन के बाद उन 22 लोगों को घर पहुंचा दिया जाएगा. शिविर में संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे व सभी का भरपूर सहयोग रहा. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शशि रघुवंशी, उपाध्यक्ष रमाशंकर पांडे, मीरा तिवारी, मनीष, डॉ इष्ट देव सिस्टर, राधिका व्यास, उषा यादव, माया सिंह, बेबी सिंह, विभा यादव, चैती देवी, सुनैना देवी, जरीना खान, सविता पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे.





