जमशेदपुर: झारखंड इंटक के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मजदूर नेता संजीव रंजन ने बेरमो विधायक अनूप सिंह को इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मजदूरों की आवाज को लगातार बुलंद करना एवं संघर्ष करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी आवाज को बुलन्द करते हुए अपनी पहचान बनाई. य़ह बहुत बड़ी उपलब्धि है.(नीचे भी पढ़े)
इससे आज मजदूर वर्ग में खुशी की लहर है.साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया. और कहा कि अनूप सिंह मजदूर राजनीति का आने वाले दिनों में सबसे बड़े विकल्प के तौर पर उभरेंगे. साथ ही आरके सिंह के मार्गदर्शन पर यूनियन और मजबूती से मजदूरों की आवाज बुलंद करती रहेगी. इन लोगो की बेबाकी और कार्यशैली का कोई विकल्प नहीं है.











