
जमशेदपुर : उद्यमियों की संस्था एशिया के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंदर अग्रवाल और स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के घर और कारोबारी स्थानों पर गुरुवार को शुरू हुई आयकर छापामारी शनिवार को भी जारी रही. 30 स्थानों में चली छापामारी अब सिर्फ पांच जगह तक सीमित रह गयी जबकि आयकर विभाग की टीम ने अब तक 1.76 करोड़ नगद जब्त किया है, जिसमें इंदर अग्रवाल के पास से अकेले 1.50 करोड़ रुपये हुए है. इसके अलावा दोनो का दो-दो बैंक लॉकर को फ्रिज किया है जबकि करीब 100 से ज्यादा एकाउंट को अभी खंगाला जा रहा है. हालांकि, अभी यह जांच जारी रहने की उम्मीद है.




