जमशेदपुर : महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मां विंध्यवासिनी माता मंदिर के सामने, एमई स्कूल रोड, जुगसलाई में सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आम का दातुन, गाय का कच्चा दूध, खीर, चना, चाय-बिस्कुट, पकौड़ी, चॉकलेट एवं अगरबत्ती की व्यवस्था की गई. साथ ही 15 नवम्बर की संध्या 8 बजे भारत माता की आरती श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई. (नीचे भी पढ़े)

इस सेवा कार्य में अवध किशोर बरनवाल, पिंटू अग्रवाल, पंकज कुमार गुप्ता, सत्यम कुमार, मनोज अग्रवाल, वायुनंदन सिंगोदिया, सुमित गोयल, अनिल अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, महेश साहू, संतोष साहू, राज बरनवाल, विजय गुप्ता, धीरज सावा, चंदन खंडेलवाल, रमेश कुमार सिंह, श्रवण अग्रवाल, अनिल चौहान, रोशन कुमार, ऋषभ कुंवर, ऋतिक जी, रिशु जी, हनु जैन, उमेश पाण्डेय, विजय कुमार, एम. भवानी, महेंद्र शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अरब अग्रवाल, विनोद मिश्रा, अमन कुमार, गौतम गुप्ता सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी सेवाएं दीं. सेवा, समर्पण एवं श्रद्धा के भाव से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सहयोग, समरसता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना रहा.












