जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड 1 के हरि मंदिर के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स के दुकान में लाखों रूपये के आभूषणों की चोरी हो गयी. घटना मंगलवार करीब 11.30 बजे की है. दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि वह किसी काम से दुकान पर नहीं थे. उनका बेटा दुकान पर बैठा था. तभी एक युवक आया और गहने दिखाने की बात करने लगा. उनका बेटा उन्हें गहना दिखाने लगा तभी बातों में उलझाकर युवक ने बॉक्स से भरा सोने का गहने लेकर फरार हो गया. विश्वनाथ ने बताया कि कुछ देर बाद उनके बेटे को शक हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में एक डब्बा नहीं मिलने पर वह खोजने लगा. तभी उसे उस युवक पर शक हुआ और सीसीटीवी खंगाला गया तो पता चला कि युवक ने ही सोने से भरा डब्बा लेकर फरार हो गया है. फिर उसने फोन पर इसकी सूचना पिता को दी. उन्होंने थाने में शिकायत की है. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद है. उन्होंने बताया कि सोने से भरे डब्बे में करीब 160 से 170 ग्राम सोना होगा, जिसकी कीमत करीब 22 से 23 लाख रूपये है. वह युवक बीती शाम भी लॉकेज और ताबिज खरीने के लिए दुकान पर आया था. मंगलवार सुबह वह पुन: दुकान पर आया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान में जुट गयी है.



