गालूडीह : झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर गालूडीह स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को अरोबिंद सोसायटी की ओर से दो प्रखंड के शिक्षकों को परियोजना आधारित अधिगम नवाचार आधारित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में धालभूमगढ़ व घाटशिला प्रखंड के 31चयनित शिक्षक शामिल हुए थे। शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षु नारायण सिंह ने कहा की शिक्षा में विकास त्रिकोनिया मिलन से ही होता है, जिसमे शिक्षक, विद्यार्थी एवम अभिभावक मिलकर चर्चा करे, तभी बेहतर राष्ट का निर्माण होगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठक्रम में सरल पद्धति से शिक्षा देना। प्रशिक्षण में शिक्षक मनोज कुमार साव, तुषार कांति पंडित, तपन कुमार रजक, अनीता महतो, प्रियतमा मंडल समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका शामिल थे।












