जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की केंद्रीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में यह बैठक संपन्न हुई. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया. इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया. इसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया. झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया जाए इस पर भी निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मंत्री रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी सहित कई अन्य विधायक और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए. सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को यहां आमंत्रित किया गया था. यहां सभी ने केंद्रीय कमेटी की बैठक को लेकर क्या क्या प्रस्ताव रखा जाना है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और कहा गया कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जायेगा. भाजपा के आरोपों का जवाब हर स्तर पर देने की भी रणनीति बनायी गयी. यह कहा गया कि हाल के दिनों में लगातार भाजपा आंदोलन कर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है. लिहाजा, इसका काउंटर सही तरीके से नहीं हो रहा है. जनमुद्दे को झामुमो के नेताओं को भी उठाने को कहा गया है और इन मुद्दो को लेकर सरकार के स्तर और प्रशासनिक पदाधिकारी के स्तर पर ले जाने का भी आह्वान किया गया.



