
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना का एक दौर खत्म होने की ओर है. इसके लिए शहर की कई संस्थाओं और उद्धमियों ने सहायता की थी. अब जेएनएसी द्वारा कोरोना काल में मदद करने वाली संस्थाओं और उद्धमियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. इसके लिए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने काम करने वाली संस्थाओं से 14 नवंबर तक 1000 शब्दों में विवरणी के साथ संपर्क करने को कहा है. उन्होने कहा कि कोरोना काल में कई सारी स्वंयसेवी संस्थाओ, उद्धमी, धर्मिक संस्थाओं ने मास्क वितरण जैसे कार्य किए, साथ ही शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी सुधारने में अहम भूमिका निभाई है. इसी को लेकर उन्हे सम्मानित किया जाएगा. उन्होने बताया कि जो ऐसे सभी स्टार्ट अप, उद्धमी, धार्मिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं 14 नवंबर तक स्वच्छता एवं कोविड से संबंधित अपने द्वारा किए गए कार्यों कि 1000 शब्दों में विवरण जिसमें खर्चों एवं स्रोत भी शामिल हो, के साथ फोटोग्राफ्स, पेपर क्लिपंग जैसे प्रमाण पत्र के साथ जेएनएसी के कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा. जिसके बाद उसका मूल्यांकन होगा और उनके सराहनीय प्रयासों को देखते हुए उन्हे सम्मानित किया जाएगा.













