जमशेदपुर : दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर अनिमेष अंबष्ट के पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा (78 वर्ष) का शनिवार की शाम निधन हो गया. 28 अक्टूबर को उन्हें चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई. अखिलेश्वर प्रसाद महथा टीआरएफ से सेवानिवृत होने के बाद गोलपहाड़ी स्थित अपने आवास पर पुत्र अनिमेष अंबष्ट के साथ रहते थे. (नीचे भी पढ़े)
वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री तथा नाती-पोतो से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार 01 नवम्बर 2026 को बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर संपन्न होगा. इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे टीएमएच स्थित शीतगृह से गोलपहाड़ी स्थित आवास लाया जाएगा. जहां से सुबह 11 बजे शव यात्रा पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी.












