जमशेदपुर : छठ व्रत के निमित शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने और पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में रखते हुए टेल्को शांति समिति और प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में थाना परिसर में संपन्न हुई. शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि छठ व्रत के समय जब लोग घाटों पर चले जाते हैं तब अपराधी बंद पड़े घरों को निशाना बनाते है. बंद घर उनके लिए आसान टारगेट होते हैं और आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे डालते हैं. ऐसा ट्रेंड विगत वर्षों में काफी देखने को बार-बार मिला हैं. वैसे में प्रशासन पूरे क्षेत्र के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सतर्कता बरते के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाए. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने स्पष्ट किया किया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझती हैं और सर्विलांस के माध्यम से भी ऐसे तत्वों पर नज़र रखेगी. उन्होंने लोगों से भी सतर्कता बरतने का आग्रह किया. बैठक में मुख्यरूप से केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ओमप्रकाश, उपाध्याय प्रदीप कुमार दास, डीडी त्रिपाठी के अतिरिक्त श्रीकांत सिंह, अजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, संजीव रंजन, राम मूर्ति सिंह, इम्तियाज अहमद, संजीव सिंह, झुन्नु कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश घोष, अनिल कुमार, कारणदीप सिंह, महेश प्रसाद, सुभाष राय, लैला तिवारी, उपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.












