
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई ओवरब्रिज के कार्य को लेकर क्षेत्र के स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी काफी गंभीर है. विगत दिनों ही उन्होंने उपायुक्त के साथ इस विषय पर बैठक की थी और सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जुगसलाई रोड ओवरब्रिज के जुगसलाई के तरफ से नाली का प्रपोजल था, जो कि टेंडर में इसका उल्लेख नहीं किया गया था, उस नाली का कार्य हेतु चीफ इंजीनियर द्वारा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को उक्त नाली का डीपीआर बनाने के लिए बोला था, जो कि 10 से 15 दिन के अंदर उक्त नाली का स्वीकृति पत्र आ जाएगा और नाली के लिए रोड ओवर ब्रिज का काम नहीं रुकेगा. चीफ इंजीनियर एवं कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर द्वारा विधायक मंगल कालिंदी को अवगत कराया गया है. (नीचे देखे क्या कह रहे है विधायक मंगल कालिंदी)
इसके साथ-साथ 53 झोपड़ी के शिफ्टिंग का जो मामला है, जिसमें स्वयंसेवी संस्था द्वारा 15 झोपड़ी बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है. इन सभी 53 झोपडी का पैसा स्वीकृत हो चुका है, सिर्फ इसका एस्टीमेट बनाने का काम बाकी है, जो कि 3 से 5 दिन के अंदर पूरा हो जाएगा. यह भी जानकारी विधायक को कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर ने दी है. यह आश्वस्त किया गया है कि झोपड़ी के शिफ्टिंग के लिए रोड ओवरब्रिज का कार्य में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आयेगी. विधायक ने निर्माणाधीन 15 झोपड़ियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को बचा हुआ कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने का निर्देश दिया. विधायक ने बताया कि कार्य कुछ समय तक पर्व-त्योहार लेकर बंद था, लेकिन अब कार्य तेजी से चलेगा. सोमवार को ओवरब्रिज कार्य के निरीक्षण में अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त दिशा-निर्देश भी दिये गये और कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने का सख्त आदेश दिया. इस मौके पर उनके साथ अजीज गद्दी, राजन मिश्रा, मुकेश शर्मा, रूबल सिंह, सोनू सिंह समेत अन्य स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.













