
जमशेदपुरः सोनी टीवी द्वारा प्रसारित इंडियाज गॉट टैलेंट की प्रतियोगिता में जमशेदपुर का एकमात्र डांस ग्रुप (राजा डांस एकेडमी को मुंबई जाने का मौका मिला है. इस टीम में कुल 30 बच्चे शामिल है. गौरतलब है कि चयन प्रक्रिया कोलकाता, दिल्ली व मुंबई में आयोजित की गई थी. तीनों जगह में कुल मिलाकर लाखों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. आडिशन की शुरूआत पश्चिम बंगाल कोकाता से हुई थी. कोलकाता (टॉलीगंज) में 21 अक्टूबर को आडिशन हुआ था. जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. वहीं कुछ को मुंबई के लिए फाइनल किया गया है. फाइनल शो मुंबई में 15 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच सोनी टीवी चैनल के द्वारा प्रसारित किया जाएगा. इस दौरान राजा डांस एकेडमी के राजा सूरज, जिया, आरती, कार्तिकका काजल, सिमरन, ज्योति, निधि, जोशना, श्रुति, जसमीत, आशा, अमित, श्रावण, मनी, राजन, अमरनाथ, सौरभ, संदीप, कारन, वरुण, पवन, कुंदन, नमित, राहुल, हितेश, शिवम, रोहित मुंबई के लिए रवाना हुए है.












