
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जमशेदपुर महानगर कमेटी की स्वीकृति के बाद मोर्चा की कदमा मंडल कमेटी का विस्तार कर दिया गया है। इसमें कदमा मंडल अध्यक्ष द्विपल विश्वास के अलावा उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, परमेश्वर प्रमाणिक, महामंत्री अजीत सिंह, विक्की यादव, मंत्री अभिषेक कुमार, विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष बाबई दास, सह कोषाध्यक्ष राजिर सिन्हा को बनाया गया है. वहीं कार्यालय प्रभारी भास्कर माझी, सह कार्यालय प्रभारी गौतम रजक व मीडिया प्रभारी” अभिनाश मोहंती को बनाया गया है. मंडल कमेटी के विस्तार पर मोर्चा की ओर से कहा गया है कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्वता है. साथ ही महानगर कमेटी की ओर से नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गयी है.




