
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर में नवजात के मौत के मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ एके लाल से मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमिटी का गठन किया है. इस कमिटी को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश है. इस मामले को लेकर डॉ एके लाल ने बताया कि बच्चा ऑपरेशन से हुआ था. वजन कम होने के कारण उसे एसआईसीयू में रखा गया जहां उसकी देखभाल की जा रही थी. (पूरी खबर पढ़े नीचे और देखे वीडियो)
आज जब बच्चे की मां उसे चम्मच से दूध पिला रही थी तभी बच्चा सरक गया और दुध उसकी स्वांस नली में चला गया. वहां मौजूद नर्स ने दुध को निकालने की कोशिश की पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. उन्होने बताया कि परिजनों द्वाया यह भी शिकायत की गई है कि मौके पर मौजूद स्टॉफ द्वारा हर किसी से बदतमिजी से पेश आते है. इसके लिए जांच कमिटी का गठन कर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी. बता दे कि शुक्रवार की दोपहर नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था.





