Jamshedpur : बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकिज के पास सब्जी लेकर घर जा रहे अधेड़ को टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया. टैंकर अधेड़ के पैर पर चढ़ गया. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से अधेड़ को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अधेड़ की पहचान बर्मामाइंस इंद्रानगर निवासी प्रकाश झा के रूप में की गई. इधर पुलिस टैंकर को जब्त कर थाना ले गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि अधेड़ स्टेशन की ओर से सब्जी खरीद कर जा रहा था वहीं टैंकर एचपी के डिपो की ओर जा रहा था. डिपो में जान के क्रम में टैंकर अधेड़ पर चढ़ गया. सभी ने चालक को पकड़ने की कोशिश की पर वह फरार हो गया. पुलिस टैंकर मालिक की तलाश कर रही है.






