
जमशेदपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की अंशकालिक शिक्षिकाओं ने विधायक मंगल कालिंदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विधायक को अपनी समस्यों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अंशिकालिक शिक्षिकाओं को पारिश्रमिक 250 रुपये से शुरु किया गया है. उनकी योग्यता एवं सेवा को देखते हुए स्थायी शिक्षक के रुप में वेतनमान के अंतर्गत अपग्रेड किया जाए. उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रारंभ में कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई होती थी, लेकिन बाद में सरकार ने उसे अपग्रेड कर 9 से 12वीं कक्षा तक का पठन-पाठन शुरू कर दिया. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
शिक्षिकाओं ने विधायक को बताया है कि इस शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त समिति द्वारा योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर अंशकालिक शिक्षिकाओं का चयन किया गय. इनकी न्यूनतम योग्यता माध्यमिक स्तर पर स्नातक के साथ बीएड रखी गई, जबकि उच्च माध्यमिक में स्नातकोतर के साथ बीएड रखी गई. परन्तु इनता अधिक योग्यताधारी होने के उपरान्त भी अशकालिक शिक्षक / शिक्षकाओं को मानदेय एवं पारिश्रमिक 250 रूपया से शुरू किया गया है, जबकी कक्षा 9वीं से 12वी तक सारा पठन-पाठन अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा ही किया जाता है. 6 से 8 कक्षा तक के खाली पदों पर अंशकालिक शिक्षिकाओं द्वारा सेवा दी जा रही है. 250 रुपये मजदूर से भी कम है. जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है. इस दौरान कुनी बारी, राधिका गगरई, आशा महतो औऱ नीलम कुमारी के अलावा अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.






