जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षत्रिय चेतना मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को संस्थापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुप्ता द्वारा सोनारी दोमुहानी में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य एवं सौंदर्यीकरण के लिए उनका आभार जताया. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अच्छे कार्यों में की जा रही ओछी राजनीति की कड़ी भर्त्सना करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की फितरत ही अच्छे कामों में रोड़ा अटकाने की होती है. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता से जमशेदपुर की जनता के विकास के लिए अनवरत कार्य करते रहने की अपील करते हुए उन्हें क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा भी जताया. प्रतिनिधिमंडल में मनोज कुमार सिंह के साथ एस एन सिंह, कन्हैया, पप्पू सिंह, संजय सिन्हा, प्रवीण सिंह, राम प्रताप सिंह, अमर सिंह, सुमन सिंह, पी. एन. सिंह, संतोष सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे.












