जमशेदपुर : मानगो के राजस्थान भवन में मानगो क्षत्रिय समाज की आपात बैठक हुई, जिसमें शम्भु सिंह के कथित तुगलकी फरमान का विरोध किया गया. बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने शंभु सिंह को समाज का नेता नहीं मानने का प्रस्ताव पारित करते हुए मानगो स्तर पर क्षत्रिय समाज का संगठन बनाने की घोषणा की, जो किसी भी राजनीतिक गतिविधि में नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करेगा. बैठक में मुख्य रूप से प्रिंस सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, अश्विनी सिंह, जीवन सिंह देव, बलदेव सिंह, बलवंत सिंह, घनश्याम सिंह आदि सहित कई क्षत्रिय समाज के लोग शामिल थे.






