• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 14, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand dgp reviews shravani mela preparations :  पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने की श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सफल एवं सुरक्षित मेला आयोजन के लिए दिए जरूरी निर्देश

Jharkhand dgp reviews shravani mela preparations :  पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने की श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सफल एवं सुरक्षित मेला आयोजन के लिए दिए जरूरी निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में पुलिस महानिदेशक ने श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए समन्वित, तकनीक आधारित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने क्यूआरटी का गठन करने, बलों को ब्रीफिंग करने एवं बलों के लिए आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की विशेष पहचान कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने के साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उन्होंने भारी एवं सामान्य वाहनों के लिए अलग रूट प्लान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने ओपी / टीओपी की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी. उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र, प्रमुख मंदिर परिसर, कांवरिया पथ एवं पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखने एवं कंपोजिट कंट्रोल रूम से सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये. उन्होंने ड्रोन कैमरों, एआइ कैमरों एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था की रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)

डीजीपी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, पुलिस सहायता केन्द्र, महिला सहायता केन्द्र, चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं खोया-पाया केन्द्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने, मेडिकल इमरजेंसी, अग्निशमन, एनडीआरएफ / एसडीआरएफ, एम्बुलेंस एवं अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करने के साथ ही असामाजिक तत्वों, जेबकतरों, अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह पर रूट मैप तथा आवश्यक मोबाइल नंबर लगवाने के साथ ही उनके पंपलेट भी छपवाकर श्रद्धालुओं को बंटवाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों, यथा-जसीडीह, धनबाद आदि के परिसरों में विशेष सर्तकता बरतने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही, रेल अधिकारियों से समन्यव स्थापित कर प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं एनाउंसमेंट की व्यवस्था कराने को भी कहा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बैरिकेटिंग एवं ड्रॉप गेटों तथा सार्वजनिक एनाउंसमेंट प्रणाली लगवाना सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की जा सके. उन्होंने अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के ठहरने वाले स्थानों पर विशेष रूप से बिजली/पानी/शौचालय (पुरुष एवं महिला) आदि की समुचित व्यवस्था कराने को भी कहा. बैठक के अंत में पुलिस महानिदेशक ने श्रावणी मेला-2026 के दौरान प्रत्येक स्तर पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने, आवश्यक दिशा-निर्देश देना सुनिश्चित करने को भी कहा.  उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को श्रावणी मेला-2026 के दौरान अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने एवं देश-विदेश से आनेवाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा ताकि श्रावणी मेला-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप
खबर

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप

July 14, 2026
Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए
खबर

Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए

July 14, 2026
Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान
खबर

Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान

July 13, 2026
Next Post
Jamshedpur sakchi peace committee meeting : साकची थाना शांति समिति की बैठक में रथ यात्रा व कानून-व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन, पुलिस-जनता सहयोग, रात्रि गश्त, सीसीटीवी न संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने पर रहा जोर

Jamshedpur red cross eye camp : ऑपरेशन कराये मरीजों की विदाई के साथ रेड क्रॉस का नेत्र शिविर संपन्न, मरीजों की आंखों की जांच कर चश्मा व जरूरी दवाइयां देकर किया गया विदा

Jamshedpur blood donation : टाटा स्टील सिंटर प्लांट में रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों की भागीदारी से 152 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur blood donation : टाटा स्टील सिंटर प्लांट में रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों की भागीदारी से 152 यूनिट रक्त संग्रहित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए

Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान

Jamshedpur body found in hotel – बिष्टुपुर होटल में कांड्रा के बुजुर्ग का मिला शव, पुरी जाने का था कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप

Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए

Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान

Jamshedpur body found in hotel – बिष्टुपुर होटल में कांड्रा के बुजुर्ग का मिला शव, पुरी जाने का था कार्यक्रम

Jamshedpur missing girl found : मानगो आजादनगर क्षेत्र से गायब बच्ची को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा, त्वरित कार्रवाई से बच्ची को कुछ ही घंटों में ढूंढ़ने में सफल रही पुलिस

Jamshedpur three accused arrested : बागबेड़ा किताडीह में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News