जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. द्रौपदी देवी-चिमनलाल भालोटिया की स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर आज ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व जाने मान नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की, जिसके पश्चात उन्हें चश्मा रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं सहित इंटर्न सबिहा मेहर, देव सिन्हा तथा मानवी सेठ ने पहनाया व जरूरी दवाइयां प्रदान कीं. रेड क्रॉस सोसाइटी उप सचिव श्याम कुमार प्रसाद ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान की. (नीचे भी पढ़ें)

नेत्र रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर उन्हें विदा करते हुए रेड क्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था का अगला नेत्र शिविर जाने माने समाजसेवी एवं कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्म दिन 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जायेगा.






