जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में रविवार को आयोजित विश्वविख्यात लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर राज दीदी के विशेष प्रेरणादायी सत्र “कुबेर का खजाना” में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं ने शिरकत की. टाटानगर नारायण रेकी सत्संग परिवार की ओर से सेंटर हेड प्रीति सुल्तानिया एवं उमा सुल्तानिया की देखरेख में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के पूरे सत्र के दौरान उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होकर राज दीदी के प्रेरणादायी विचारों को सुनते रहे. राज दीदी ने अपने सहज, प्रभावशाली एवं ऊर्जावान वक्तव्य से श्रोताओं को इस प्रकार जोड़े रखा कि सत्र समाप्त होने के बाद भी लोगों के मन में यही भाव था कि वे कुछ और समय तक उन्हें सुनते रहें. (नीचे भी पढ़ें)

इस विशेष सत्र के माध्यम से सभी श्रोताओं के भीतर सकारात्मक विचारों की ऊर्जा जागृत हुई. साथ ही, प्रेम, अपनत्व एवं मधुर संबंधों की खुशबू ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम ने सभी को धन के प्रति संतुलित, जागरूक एवं समृद्ध दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा प्रदान की तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने इस अत्यंत प्रेरणादायी एवं जीवन-परिवर्तनकारी सत्र के लिए राज दीदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए टाटानगर नारायण रेकी सत्संग परिवार की सराहना की.







