जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने रविवार को बिष्टुपुर डीडी बार कांड में विगत दिनों मारे गये हिमांशु सिंह के पिता से उनके आवास जाकर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया और सांत्वना दिलाई. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर हेमंत सरकार गंभीर है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और हिमांशु सिंह के हत्यारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.







