चाकुलिया : भाजपा चाकुलिया मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के बिनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणत टुडू का चाकुलिया में गर्मजोशी से स्वागत किया. जानकारी के अनुसार विधायक प्रणत टुडू रविवार को चाकुलिया स्थित बाबा कन्हाईश्वर पहाड़ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया. मौके पर सुधीर महतो, जमुना टुडू, तुषार बेरा, चंद्र मोहन मांडी, उत्तम मुर्मू, तपन नायक, ननकू गोप, हिमांशु बेरा व अन्य उपस्थित थे.







