जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत 5 जुलाई को विद्यालय स्तर के छात्र – छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. निबंध का विषय ‘रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का चरित्र चित्रण’ था. प्रतियोगिता में नगर के 23 विद्यालयों के कुल 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलसी भवन के अलावा बागबेड़ा स्थित ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ में भी आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक के रूप में राम नंदन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, पूनम सिंह, उपासना सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, डॉ रागिनी भूषण, डॉ अरुण शर्मा, वीणा पांडेय भारती, राजेंद्र साह राज, ब्रजेंद्रनाथ मिश्र, सुरेश चंद्र झा, नीता सागर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, प्रणति शरण, नीलिमा पांडेय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक स्नेही, अजय प्रजापति, शुभम पांडेय, बंसत जमशेदपुरी, रीना सिन्हा, अनिता निधि, पूनम महानन्द, माधुरी मिश्रा, अलोक मंजरी, मिथिलेश चौबे, डॉ उदय प्रताप हयात एवं राजेश कुमार साहू प्रमुख रहे. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये.






