
जमशेदपुर : जमशेदपुर के संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर पुलिस को मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. जमशेदपुर पुलिस की मदद के लिए कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को जमशेदपुर के चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच फेस शिल्ड को बांटा.
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को यह जरूरी होता है ताकि वे लोग चेकिंग के दौरान किसी तरह के वायरस से बच सके. जमशेदपुर पुलिस को अब तक कुछ गिने चुने ही पीपीइ किट आये है, लिहाजा, इसको देखते हुए वे लगातार पुलिस के बीच जाकर उनकी मदद कर रहे है. गुरुवार को उन्होंने सुरक्षा कवछ का वितरण किया. कुणाल षाड़ंगी की ओर से इससे पहले जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला और निवर्तमान एसएसपी को भी इस तरह के किट और अन्य सामग्री दे चुके है ताकि कोरोना की जंग में पूर्वी सिंहभूम जिले को कोई दिक्कत नहीं हो.
वैसे वे लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहकर काम कर रहे है. इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी कोरोना वायरस की लड़ाई में अपनी ओर से गरीबों को भोजन कराने से लेकर तमाम सुविधाएं पहुंचा रहे है. गांव से लेकर शहर तक उनकी सक्रियता बनी हुई है.















