
टाटानगर: टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज के पास श्री श्री मनोकामना शिव हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया . चोरों ने मंदिर के दो ताले तोड़े, दानपेटी सहित हनुमान जी का चांदी मुकुट लेकर चलते बने. दानपेटी में 5 हजार थे, जबकि चोरी गए सामान की कीमत एक लाख से ज्यादा लाख रुपये आंकी गई है. रोज की तरह सुबह 6 बजे पुजारी कपिल देव पूजा करने पहुंचे, तो चोरी की घटित घटना देखकर उनके होश उड़ गए. (नीचे भी पढ़े)
लोग जुटने लगे. स्टेशन रोड फल सब्जी उत्पादक सह विक्रेता सहयोग समिति लिमिटेड पुरानी सब्जी मंडी के पदाधिकारी भी आये. उन्होंने बागबेड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी. 9 बजे पुलिस आई. इसके बाद नए थानेदार कौशलेंद्र झा भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इससंबंध में बताया जाता है कि चोर टेम्पो पर सवार होकर आए थे. उनकी संख्या तीन थी. चोरी को अंजाम देने के बाद ब्रिज पर सब्जी बेचने आई महिला से भी उन्होंने लूटपाट करने की कोशिश की. तब तक लोग पहुंच गए. तब चोर टेंपो लेकर भाग निकले.











