जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई. इस आग लगी में एलआइसी को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2:15 बजे अचानक से बिल्डिंग के चौथी मंजिल से आग की लपट उठने दिखाई दी. बगल के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बिल्डिंग के सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले आग की लपट को देखा. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एलआईसी के अधिकारियों और जमशेदपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकलों को दी. इसके बाद टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. तत्काल करीब चार दमकलों की टीम ने पहले आग को बढ़ने से रोका. चूंकि, अगल-बगल में बाजार है इस कारण एलआइसी बिल्डिंग में लगी आग को पहले फैलने से रोकना प्राथमिकता थी. इसके बाद पूरी टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. सुबह के करीब 4 बजे के बाद थोड़ी सी काबू पाने में सफलता मिली. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि जहां आग लगी है वहां कॉन्फ्रेंस हाल है और एक दफ्तर भी है. यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी हुई बताया जा रहा है. लोगों ने जानकारी दी कि इस आग लगने की घटना के दौरान बिल्डिंग में दो कर्मचारी भी थे जिसको तत्काल वहां से रेस्क्यू किया गया. इसके बाद आपको काबू करने में लगभग सफलता मिल पाई है. एलआईसी केवरिया अधिकारियों का दल घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन यह बताने की स्थिति में नहीं थे कि आग से कितना नुकसान हुआ है. अब अगले दिन ही मालूम चल पाएगा कि आग से नुकसान कितना हुआ है.




