
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता साकची पुरुलिया रोड निवासी अरदेंदू कुमार घोष (82) की रविवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया. उनकी निधन पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के शोकाकुल अधिवक्ताओं ने गुरुवार को शोक में दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखकर शोक व्यक्त किया. अधिवक्ता बलाई पंडा ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता डॉक्टर डी घोष के भाई हैं. जबकि उनकी एक मात्र पुत्र कृष्णेदू घोष जो आदित्यपुर में किसी कंपनी में कार्यरत हैं. दिवंगत अधिवक्ता 50 साल से अधिक समय तक जमशेदपुर बार से जुड़े हैं. वे सिविल साइड से पैकटिस करते थे.












