जमशेदपुर : महेश्वरी मंडल की ओर से महेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस, 5158वें महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर शेष जिन्दगी विशेष जिन्दगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महेश्वरी मंडल के वातानुकूलित हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके पश्चात सभी सदस्यों का मोरपंख का बैज एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

चार टीमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, अमरनाथ, सोमनाथ बनाकर अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर बहुत सुंदर और आकर्षक गानों के साथ माहौल को आनंदमय बना दिया. अंत्याक्षरी में बद्रीनाथ टीम विजेता रही. इसके बाद पासिंग द पिलो मे वंदना धूत प्रथम एवं डॉ किशोर चितलांगिया द्वितीय स्थान पर रहे. मंच संचालन और खेल मधु शारदा, शालू धूत और सुधा शारदा ने मिलकर किया. सभी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. अंत में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश्वरी मंडल, महिला मण्डल और युवा संगठन, जमशेदपुर का भरपूर सहयोग मिला. अनिता शारदा ने सबों का आभार प्रकट करते हुए अपने विचार व्यक्त किये. पूरे हॉल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था. सबों के सहयोग और आशीर्वाद से कार्यक्रम सफल रहा.



