
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी में सीपी कबीर क्लब महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में देवकी साहू की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम गांधी आश्रम बाराद्वारी में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की अध्यक्ष देवकी साहू एवं क्लब की सभी महिलाओं ने आश्रम की महिलाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और महिला दिवस की बधाई दी. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में आश्रम की महिला के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया. क्लब की ओर से सभी महिला सदस्यों को गिफ्ट और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. साथ ही आश्रम की 25 से 30 महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया. महिला समिति की अध्यक्ष देवकी साहू ने महिला दिवस के उपलक्ष में क्लब की महिलाओं को एवं आश्रम की महिलाओं को बधाई दी साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा और महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और ये महिलाओं ने साबित कर दिखाया है वैसी महिलाएं जिन्होंने समाज निर्माण मैं अपनी अहम भूमिका निभाई है. उन महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष में समिति सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम में महिला देवकी साहू, जमुना देवी, नीतू साहू, अनीता साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, नूतन साहू उपस्थित थीं.



