गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के पास शुक्रवार को मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन की अध्यक्षता में पेसा कानून को लेकर बैठक हुई. सुधीर कुमार सोरेन के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्र के 40 से अधिक माझी बाबा (ग्राम प्रधान) शामिल हुए. बैठक में पेसा कानून को लेकर माझी परगना, डोकलो सहर, मानकी मुंडा, पहड़ा राजा और भूमिज आदिवासियों ने संयुक्त रूप से पेसा कानून पर चर्चा की. झारखंड सरकार की ओर से पेसा कानून को लेकर जारी अधिसूचना पर बहादुर सोरेन ने कहा कि इसमें कई त्रुटियां हैं, जिनके संशोधन की आवश्यकता है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए पेसा कानून के अनुरूप झारखंड में भी पेसा कानून बनाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार संविधान के भाग 9 का उल्लंघन किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है. रूड़ीजन विधि, सामाजिक, संस्कृति, धार्मिक पद्धतियों और सामुदायिक संपदाओं की परंपरागत प्रबंधन पद्धतियों के अनुरूप होगा. मौके पर ग्राम प्रधान हरीश चंद्र भूमिज, सिद्धेश्वर भूमिज, सुनील किस्कू, रामधन बास्के, करण मुर्मू, छूटू सिंह, मोहन मुर्मू, विश्वनाथ सोरेन, मार्शल मुर्मू, अर्जुन सरदार, जयपाल सिंह सरदार, रायसेन मुर्मू, सुनाराम सोरेन, मानिक सरदार, बीरबल सोरेन, शंकर टुडू, अम्पा मार्डी, डुमनी मुर्मू, फ़क़ीर हेंब्रम, फागू सोरेन, मानसिंह हेंब्रम आदि उपस्थित थे.



