जमशेदपुर : दी जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) को नयी दिल्ली में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआइएमए) के लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन की कैटेगोरी 3 में रनर अप का अवार्ड दिया गया है. बीते वित्तीय वर्ष में हुए प्रदर्शन को देखते हुए यह अवार्ड दिया गया है. बीते एक साल में जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से प्रबंधकीय विकास, प्रोफेशनल अध्ययन, इंडस्ट्री एकेडमी इंगेजमेंट, नॉलेज शेयरिंग और मैनेजमेंट कंपीटिशन को लेकर कई सारे काम किये गये है. (नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु ने बताया कि यह सम्मान जेएमए के सारे सदस्यों के संयुक्त प्रयास, मेहनत का नतीजा है. मैनेजिंग कमेटी, कारपोरेट पार्टनर, एकेडमिक इंस्टीच्यूशन के क्षेत्र में बेहतर काम को सम्मान मिला है. यह गर्व की बात है. कई सारे मैनेजरों, छात्रों, एकेडमिक संस्थानों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल समेत तमाम क्षेत्रों को लेकर किये गये कार्यों के कारण ही यह सम्मान दिया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन को एक बड़ी पहचान मिली है.




