जमशेदपुर: पारडीह में आईएएस अकाडमी में कौशल विकास की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों की हाईस्कूल की मार्कशीट नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रों ने इस संबंध में सोमवार को मानगो थाने में शिकायत की है. यह छात्र धनबाद और धनबाद के आसपास के रहने वाले हैं. छात्रों का कहना है कि डेढ़ महीने पहले उन्होंने आईएएस अकैडमी में कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रवेश लिया था. डेढ़ महीने बाद किसी वजह से आईएएस अकाडमी बंद हो गई.(नीचे भी पढ़े)
प्रवेश के समय उनकी हाईस्कूल की मार्कशीट ली गई थी. लेकिन अब मार्कशीट प्रबंधन वापस नहीं कर रहा है. जब भी उससे मार्कशीट मांगी जाती है. वह आनाकानी करता है. आजकल कर रहा है. इस पर छात्रों ने सोमवार को मानगो थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











