
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 स्थित शीतला मंदिर की खरीद बिक्री और जमीन हड़पने के लगे आरोप को लेकर चन्दन मित्तल ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरे तौर पर निराधार है. यह गलत आरोप लगाया गया है और इस पूरे मामले से उनका कोई लेना देना नही है. उन्होंने इस न्यूज़ और इस तरह के कदम को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि यह उनके खिलाफ बदला लेने की साजिश है. गौरतलब है कि चन्दन मित्तल समेत अन्य लोगो के खिलाफ कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के रहने वाले लोगो ने आरोप लगाया था जो गलत बताया गया है. वैसे इसको लेकर एक शिकायत डीसी ऑफिस में की गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






