
जमशेदपुर: मानगो कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान कई क्षेत्रों की समस्या का निरीक्षण कर एवं स्थानीय लोगों से सीधे मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया. स्थानीय लोगों ने मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों की सराहना की.
ईश्वर सिंह ने मानगो के निवासियों को आश्वस्त किया की मंत्री के दिशा निर्देशन में मानगो में विकास की गंगा अवश्य बहेगी. साथ हीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया की किसी भी तरह की समस्या होने पर विधायक कार्यालय में अवश्य सूचित करें. इस अवसर पर कांग्रेस के नेता राकेश सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, रवि शंकर, केपी,जीतू सिंह परमार, अखिलेश सिंह, दीपक पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.





