
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में दुकानों के बाहर डस्टबिन नही रखने वालों ले खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान मानगो नगर निगम को ओर से दुकानदारों से पांच हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया. इसके अलावा दुकानदारों को अपने दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने की चेतावनी भी दी गई. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में दुकानों, प्रतिष्ठानों में दुकान के बाहर हरा और नीला डस्टबिन की जांच की गई. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि जांच हेतु टीम के द्वारा प्रतिदिन दुकानों में जाकर जांच किया जाएगा जांच के दौरान यदि कोई दुकानदार अपने दुकान के पास हरा और नीला डस्टबिन रखे हुए नहीं पाया जाएगा उन दुकानदारों पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा. दुकानदार का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त के द्वारा दुकानों प्रतिष्ठानों आदि जगहों पर गीला एवं सूखा कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया था. जांच अभियान में राहुल कुमार निशांत कुमार एवं कार्यालय कर्मी आदि उपस्थित थे.





