जमशेदपुर : मोइरंग पर नेताजी के साथ झंडा फहराने वाले आजाद हिंद फौज के कैप्टन सौमेन्द्र कर्मकार की पत्नी नीलिमा कर्मकार का शुक्रवार शाम उनके निवास स्थान पर ही निधन हो गया. लंबे समय से उनकी देखभाल कर रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, जमशेदपुर के नवेन्दु गांगुली के मुताबिक वीर नारी नीलिमा जी कई दिनों से बीमार चल रही थीं एवं कोई काम करने में असमर्थ थीं. लेकिन शहर में एक भी हॉस्पिटल नहीं था, जो आगे आकर कहे की ऐसी वीर नारी का इलाज हमारे हॉस्पिटल में होगा. यह हमारे जमशेदपुर के लिए दुर्भाग्य की बात है. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को स्वर्णरेखा घाट पर घाट पर संपन्न होगा.(नीचे भी पढ़ें)
अभी कुछ दिन पहले ही मोइरंग दिवस के उपलक्ष्य में सैन्य मातृशक्ति एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वीर नारी उन से मिल कर उनका हालचाल जाना था. पूरा सैन्य समाज दिवंगत वीर नारी को नमन करता है.



