बहरागोड़ा : विगत दिनों बहरागोड़ा की पाथरी पंचायत के महुलडांगरी निवासी लाल्टू नायक नामक युवक की बहरागोड़ा चौरंगी के पास घटी दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसकी सूचना मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने उनके वहां पहुंच कर जख्मी लालटू के पिता की आर्थिक मदद की. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि पाथरी पंचायत निवासी विमल नायक के पुत्र लाल्टू नायक बहरागोड़ा-चौरंगी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. लाल्टू अपने पिता के साथ बाइक से कहीं जाते समय तेज रफ्तार वाहन से टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे घायल अवस्था में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया. लाल्टू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसके बेहतर इलाज के लिए एक अच्छे अस्पताल में इलाज कराने की सलाह उसके परिजनों की दी थी. विमल नायक पेशे से एक मजदूर हैं और ऐसी परिस्थिति में अपने बेटे को किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करा पाना उनके लिए संभव नहीं था. विमल नायक के विवशता को देखकर गांव वालों ने इलाज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और लाल्टू को कटक ( ओ )के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करा दिया. उधर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सांसद विद्युत वरण महतो को घटना की जानकारी देते हुए लाल्टू के ईलाज में हर संभव मदद करने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
सुचना पाकर सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा नेताओं के साथ विमल नायक के घर पहुंचे और कटक में इलाजरत लाल्टू का हालचाल जाना. विमल नायक ने कहा बेटा लाल्टू फिलहाल खतरे से बाहर है,वस्तुस्थिति जानने के बाद सांसद श्री महतो ने विमल नायक को नकद 10,000 रुपया देकर आर्थिक सहयोग किया और कहा लाल्टू की इलाज में कोई कसर नहीं होने देंगे. अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया है. सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को धन्यवाद देते मुसीबत की घड़ी में किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना सराहनीय कार्य . लाल्टू के ईलाज में मदद कर स्थानीय लोगों ने एकता और मानवता का मिशाल कायम किया है जिसकी जितनी भी प्रसंशा की जाए उतना ही कम है. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र,सांसद प्रतिनिधि गौरव प्रुष्टि, किशोर सिंह मुंडा,सरोज दंडपाट,चंदन सीट,मानीक मंडल, नलिन मुंडा,कौशिक दंडपाट समेत अन्य उपस्थित थे.



