जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक हुआ. उपनगर आयुक्त के निर्देश में टीवीसी बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल के द्वारा किया गया. टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता,, नगर प्रबंधक, सीएमएम, एलडीएम पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, मानगो एवं मानगो थाना के पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, व्यापार संघ के प्रतिनिधि, , गैर सरकारी संगठन समुदायिक आधारित एवं टाउन वेंडिंग कमिटी के निर्वाचित सदस्य पथ विक्रेता आदि उपस्थित रहे. बैठक में मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के आसपास दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं को बन रहे फ्लाईओवर के आसपास के स्थान से दूरी बनाकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया जिससे दुर्घटना की संभावना न हो. कार्यालय नगर निगम द्वारा मुख्य सड़कों पर बनाए गए मार्किंग के अंदर और मुख्य सड़क से नियमानुसार अंदर साइड दूरी बनाकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया एवं वैसे दुकानदार जो सड़क के किनारे दुकान लगाते हैंऔर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है वैसे दुकानदार को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
पथ विक्रेताओं द्वारा सड़क में दुकान लगाने के पश्चात दुकान बंद करने के समय दुकान का बचा हुआ सब्जी ,फल, कचरा आदि को डस्टबिन या कचरा पॉइंट में फेंकने का निर्देश दिया गया. पथ विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं पॉलीथिन में सब्जी ,फल आदि नहीं देने का निर्देश दिया गया।सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. पथ विक्रेताओं के बीच सीआईजी बनाने का निर्देश दिया गया जिसमें फल ,सब्जी, ठेला, चाय आदि समूह के 10 पथ विक्रेता मिलकर एक सीआईजी का गठन कर बैंक में खाता खोलेंगे उन्हें सरकार की तरफ से योजना का लाभ दिया जाएगा. बैठक में स्वनिधि से समृद्धि के तहत सभी लोन प्राप्त पत्र पथ विक्रेताओं को प्रोफाइलिंग हेतु कार्यालय या नगर निगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले कैंप में पहुंचकर फोटो एवं योजना संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए प्रोफाइलिंग करने हेतु प्रेरित करने एवं जानकारी देने का निर्देश दिया गया. नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के द्वारा पथ विक्रेताओं को वितरण करने के लिए दिए गए क्यूआर बेस्ड स्मार्ट आईडी कार्ड एवं वेंडिंग सर्टिफिकेट को लेने के लिए नहीं आने वाले 500 से अधिक पथ विक्रेताओं को जागरूक करने एवं आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के द्वारा बताया गया कि पीएम स्व निधि के तहत लोन लेने वाले कई ऐसे पद विक्रेता है जो सही समय पर बैंक में रीपेमेंट नहीं कर रहे हैं जिससे उनका खाता एनपीए हो जा रहा है सभी पथ विक्रेताओं को सही समय में लोन राशि बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया. सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल के द्वारा वेंडिंग मार्केट के लिए स्थान का चयन करने एवं स्थान खोजने के लिए अंचल अधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में निर्वाचित 12 पथ विक्रेता मेंबर के द्वारा बताया गया कि फ्लाईओवर बनने तक उन्हें अस्थाई रूप से कहीं पर दुकान उपलब्ध कराई जाए. बैठक में पथ विक्रेताओं से संबंधित अन्य विषय पर चर्चा की गई. इस अवसर पर सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता मानष सतपथी, जलालुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे.











