जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. तय नियम के तहत राज्यस्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) से पर्यावरणीय स्वीकृति लेनी होती है. बारीडीह मौजा के थाना संख्या 1198, खाता संख्या 24, प्लॉट संख्या 3953 पी, 3826, 3827, 3828 में कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृति मांगी गयी थी. इसको लेकर जनसुनवाई भी की गयी थी. इसके बाद सारी प्रक्रिया को अपनाने के बाद इस कॉलेज को बनाने की मंजूरी दे दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी प्रति भी कॉलेज प्रबंधन को मिल गया है जबकि झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट में भी इसको जारी कर दिया गया है. लिहाजा, इसकी सार्वजनिक नोटिस जारी कर दी यी है.




