पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव टोला खर्राबागान के 15 वर्षीय किशोर की मौत सर्पदंश से हो गई है .मिली जानकारी अनुसार कालिकापुर के समीप स्थित खर्राबागान का युवक पवन भगत (15 वर्ष) जो अपने घर मे सोया हुआ था, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. (नीचे भी पढ़े)
परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया . ग्रामीणों के अनुसार पवन को जहरीले सांप ने डंसा जिससे कि उसकी मौत हो गई है . ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद काटने वाले सांप को भी ढूंढ लिया जो कि जहरीला ख़रीश यानी कि नाग सांप था .किशोर की मौत के बाद पूरे गांव मे मातम का माहौल है.




