जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा निवासी यशवंत कुमार ने न्याय और सुरक्षा की गुहार को लेकर शनिवार को सिटी एसपी से गुहार लगाई है. उसने बताया कि 18 जून 2021 में मानगो के आजाद बस्ती की रहने वाली शाहिस्ता परवीन से साकची शीतला मंदिर में शादी की थी. इसके बाद से पत्नी के मायके पक्ष के लोग उसे धमकी दे रहे है. धर्म परिवर्तन करने का दबाव दिया जा रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

परसुडीह थाना में उसने लिखित शिकायत दी, लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. उल्टे उसे ही कहा कि तुमने मुस्लिम युवती से विवाह क्यों किया जिसके बाद उसने एसपी से मिलकर जानकारी दी. यशवंत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लोग मेरी हत्या भी करवा सकते है. वह काफी भयभीत है. पत्नी को भी लोग भड़का रहे है. हमलोगों ने अपनी मर्जी से विवाह किया था, जो पत्नी उसके साथ रह रही थी. अब वह मेरे धर्म के विरुद्ध बात कर रही है. इससे पहले उसे पत्नी के मायकेवालों ने मानगो थाना में बैठाकर परेशान किया था.












