जमशेदपुर : अखिल भारततीय मारवाड़ी सम्मेलन के गुवाहाटी में आयोजित होने जा रहे 27वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का 27वां दो दिवसीय सम्मेलन 13 एवं 14 मई को गुवाहाटी स्थित तेरापंथ धर्मस्थल में आयोजित होने जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ट्रेन से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव विवेक चौधरी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश शाह, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मोदी, शम्भू प्रसाद मित्तल, निर्मल मित्तल, नरेश मोदी, पूर्व प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य बिश्वनाथ शर्मा एवं सुशील मित्तल शामिल हैं.



