जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत बजरंग नगर निवासी बिपिन प्रताप सिंह के घर से गुरुवार की दोपहर करीब जेवरात व मोबाइल समेत डेढ लाख की चोरी हो गयी. इसके बाद गृहस्वामी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की. बाद में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिपिन प्रताप सिंह की पत्नी गुरुवार की दोपहर घर पर सो रही थी. इसकी फायदा उठाते हुए उसके घर में दो महिला व बच्ची आयी.(नीचे भी पढे)
मोबाइल फोन, सोने के जेवरात समेत नकदी कुल मिलाकर डेढ़ लाख की सामान लेकर फरार हो गयी. जब बिपिन सिंह पत्नी सो कर उठी तो देखा कि उसके मोबाइल, नगद पैसे और गहना गायब है. इसके बाद उन्होंनेआस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया,तो यह बात सामने आयी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.



