घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए घाटशिला विधायक निधि से स्वीकृत 11 डीप बोरिंग तथा 20 चापाकल बोरिंग योजना का शुक्रवार को विधायक रामदास सोरेन ने प्रखंड कार्यालय में बोरिंग गाड़ी को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते हुए शुरुआत किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेयजल संकट से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 31 नया चापाकल एवं डीप बोरिंग करने के लिए बोरिंग गाड़ी को रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि खासकर घाटशिला प्रखंड के लिए बीडीओ से नया चपालाल लगाने के लिए सूची मागे थे. सूची के आधार पर 31 चापानल की जरूरत को देखते हुए 7 पंचायत में डीप बोरिंग एवं चापानल लगाने के लिए एनआरईपी विभाग को स्वीकृति दी गई है.(नीचे भी पढे)

प्रत्येक चापानल 1 लाख 45 हजार की लागत से लगाया जाएगा जबकि डीप बोरिंग 1 लाख 85 हजार की लागत से लगाई जाएगी. विधायक ने बताया कि भविष्य में डीप बोरिंग को सोलर संचालित जल मीनार बनाकर ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराने की योजना है. साथ ही साथ विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वैसे सभी आवेदनों को पूरा करने का निर्णय लिया है. उसी के तहत पूरे राज्य में पेयजल संकट दूर करने के लिए इस तरह की योजना ली गई है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, घाटशिला अंचल अधिकारी राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.



