बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के इचड़ाशोल गांव में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं होने से गर्मी में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. गांव के निवासियों ने जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत झामुमो नेता आदित्य प्रधान से की. शिकायत पाकर श्री प्रधान ग्रामीणों के साथ जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार के कार्यालय पहुंचे, किन्तु वे कार्यालय में मौजूद नहीं थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद श्री प्रधान ने उनसे दूरभाष पर बात कर ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराते हुए दिन में कम से कम एक घंटा जलापूर्ति करने की मांग की. मौके पर श्री कुमार ने उन्हें इचड़ाशोल गांव में नियमित जलापूर्ति के लिए आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि एक घंटा जरूर पानी दिया जाएगा. इस अवसर पर अरूप गिरि,सीताराम रुहिदास, कार्तिक कुंडू, सुजीत ठाकुर, ललिता नंदी, बप्पी रुहिदास, नयन मैती, राजेश सेठ, शिव शंकर घोष, दोलन रुहिदास, रवि रुहिदास, समीर नंदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.



