जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा अपना फॉर्मेशन वीक उत्सव को आगे बढ़ाते हुए रविवार को छठे दिन प्लांटेशन ऑफ़ सेपलिंग्स का आयोजन सदर अस्पताल, खासमहल में सुबह 07:00 बजे किया गया.उक्त कार्यक्रम रवि शंकर अग्रवाल के सौजन्य से पूरा हुआ.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान आम, अमरुद, जामुन, गुलाब, लिली, नीम, गुलाब, नाग चंपा, आदि के 51 पौधे लगाए गए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, शाखा सचिव अंशुल रिंगसिया, संयोजक शिव चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विजय सोनी, प्रतीक अग्रवाल, विनीत बोरा, मेघा चौधरी, नेहा अग्रवाल, आदि का योगदान रहा.



