सरायकेला: सरायकेला के राजनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कुरियर वैन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में हावड़ा का रहने वाला कुरियर वैन ड्राइवर पिंटू सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है. हादसा तब हुआ जब चालक चाईबासा से कोलकाता लौट रहा था. बताते हैं कि राजनगर के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई. आंख खुली तो देखा सामने एक गाड़ी थी.(नीचे भी पढ़े)
उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई. घायल पिंटू घोष इंटरप्राइजेज में कोरियर ड्राइवर है. चालक ने रविवार की सुबह सुंदरनगर के बाद सरायकेला के आदित्यपुर में सामान उतारा. इसके बाद चाईबासा चला गया था. वहां से लौट रहा था तब दुर्घटना हुई.














