चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में गुरूवार की शाम हुई बारिश और आंधी से कालियाम पंचायत के कांठालिया गांव निवासी मानिक हांसदा के एसबेस्टस का छत ध्वस्त हो गया है. सूचना पाकर पंचायत के मुखिया दासो हेम्ब्रम गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त का आकलन किया. मुखिया ने संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर बातकर आश्रित परिवार को सरकारी सहायता उपलव्ध कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)

वहीं प्रखंड के कालापाथर पंचायत के डुमूरडीहा गांव निवासी बोनो नायक के घर पर पेड़ गिर जाने से एसबेस्टस का छत क्षतिग्रस्त हो गया है.सूचना पाकर मुखिया शिवचरण हांसदा गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त का आकलन किया और पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द आश्रित परिवार को सरकारी सहायता उपलव्ध कराने की मांग की है.







